Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा मुख्यालय तथा इसके अंगीभूत सभी महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के दिसंबर माह का वेतन गत 23 फरवरी, 2024 को दरभंगा जिला ट्रेजरी को भेज दिया गया है, जबकि राज्य सरकार से राशि प्राप्त होते ही कुलपति के आदेश से जनवरी माह का वेतन भी शीघ्र भुगतान किया जाएगा। वहीं सेवानिवृत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के पेंशन का भुगतान भी राज्य सरकार से राशि प्राप्त होने पर शीघ्र किया जाएगा।

कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालय के वित्त विभाग तथा पेंशन विभाग अपनी पूरी तैयारी करके रखे, ताकि सरकार से वेतन तथा पेंशन की राशि प्राप्त होती ही तुरंत भुगतान हेतु जिला कोषागार को भेजा जा सके।