Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 73वें जन्मदिन पर जदयू के वरिष्ठ नेता सह बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री के पटना स्थित आवास पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से भी उनके आवास पर भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।