Breaking News

महिला चलाएगी घर-घर चलो अभियान- बंदना सिंह

#MNN@24X7 समस्तीपुर, इंडिया गठबंधन से जुड़े पार्टियों के महिला सेल के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मथुरापुर स्थित एक कालेज परिसर में ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बतौर अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम एवं भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।

बैठक में ऐपवा जिला अध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, राजद महिला सेल के पिंकी राय, महिला कांग्रेस के देविता कुमारी गुप्ता, भाकपा महिला सेल की सीता सिंह आदि बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया।

बैठक में चुनावी रणनीति के तहत घर-घर चलो अभियान चलाने, महिला संपर्क अभियान चलाने, महिला बैठक करने, पर्चा एवं घोषणा-पत्र वितरण करने, नुक्कड़ सभा करने समेत अन्य निर्णय लिया गया। मौके पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पलायन, भ्रष्टाचार एवं लोकतंत्र-संविधान के लिए खतरा बन चुकी मोदी सरकार के खिलाफ समस्तीपुर से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी एवं उजियारपुर से इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता को भारी मतों से जीताकर संसद भेजने की अपील आमजनों से किया गया।