Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर, राष्ट्रगान के अपमान को लेकर महागठबंधन समस्तीपुर के द्वारा आज 22 मार्च 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन दोपहर 02.30 बजे में कर्पूरी आश्रम के पास किया गयाl

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबु तमीम, भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह मुन्ना, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है उन्हें देश की 140 करोड़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है हमें उनके स्वास्थ्य की चिंता है, मगर राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।