#MNN24X7 दरभंगा, 19 मार्च, आज भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम दिवस का प्रशिक्षण बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार एवं जिला परिषद सभागार, लहेरियासराय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मूल कार्य मकान सूचीकरण खण्ड निर्माण प्रगणक एवं प्रर्यवेक्षक की नियुक्ति उनके कर्तव्य एवं दायित्व, CMMS Portal (Census Management and Monitoring System Portal) मोबाइल ऐपलीकेशन (Mobile App) तथा स्व-गणना (Self Ennumeration) से संबंधित विशेष जानकारी सभी प्रतिभागियों को उपलब्ध करायी गई।

साथ ही HLB का गठन, सीमांकन, नजरी नक्सा (Layout Map), एवं पर्यवेक्षी क्षेत्र (Supervisory Circle) के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

मकान सूचीकरण के दौरान पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। यहीं 34 प्रश्न का उत्तर स्व गणना करने वाले व्यक्ति या परिवार के मुखिया द्वारा भी Online भरा जायेगा। स्व-गणना का कार्य 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक किया जाना है।

जिला जनगणना अधिकारी सह-अपर समाहर्त्ता एवं उप-विकास आयुक्त दरभंगा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर भाग लेने एवं पूरी तत्परता एवं तन्मयता से प्रशिक्षण लेने के लिए धन्यवाद दिया।

जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्त्ता ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन किया।