#MNN24X7 दरभंगा, प्रतिनिधि: मिथिला लेखक मंच के तत्वावधान में मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित साहित्यकार दिवंगत अर्धनारीश्वर जी के निधन पर मैथिली साहित्य परिषद परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमनाथ झा ने की।
शोक सभा में उपस्थित वक्ताओं ने अर्धनारीश्वर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें मैथिली साहित्य का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके साहित्यिक योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी।
इस अवसर पर डॉ. योगानंद झा, प्रो. उदय शंकर मिश्रा, डॉ. उषा चौधरी, रामकुमार झा एवं डॉ. विद्यानंद झा सहित कई साहित्यकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके साहित्यिक अवदान को अमूल्य बताया।
कार्यक्रम के दौरान नंदकिशोर साहू ने अर्धनारीश्वर जी की स्मृति में एक मार्मिक गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भावुक हो उठा। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
