#बिहार निवासी डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या क्यों, मोदी-शाह जबाव दो:- आरवाईए।
#बिहारी पहचान बताने पर पांडव कुमार की हत्या, बिहारियों के प्रति भाजपाई नफरत को दिखाता है।:- रौशन कुमार।
#MNN24X7 समस्तीपुर 30 अप्रैलमिली जानकारी के अनुसार,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में खगड़िया बिहार के युवा पांडव कुमार जो डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करते थे। उनको बिहारी पहचान बताने की वजह से दिल्ली पुलिस के एक कंस्टेबल द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में शहर में स्थित भाकपा-माले जिला कार्यालय से विभिन्न मार्ग होते हुए मालगोदाम चौक पर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के झंडा-बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता आरवाईए जिला कार्यालय सचिव राहुल राय व संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि बिहार निवासी डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या क्यों, मोदी-साह को जवाब देना होगा, बिहार से लेकर दिल्ली तक भाजपा का राज है इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बिहारी सुरक्षित नहीं है। पिछले दो दसको से बिहार की सत्ता एन.डी.ए के हाथों में है। लेकिन इनकी सरकार ने ना पलायन रोका, ना बिहार में किसी तरह का रोजगार सृजन करने का काम किया। आज हर जगह बिहारियों को मजबूर और बेबस के रूप में देखा जाता है। आगे उन्होंने कहा कि बिहारी होने का नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है, बिहारी पहचान बताने पर पांडव कुमार की हत्या, बिहारियों के प्रति भाजपाई नफरत को दिखाता है। और इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर बिहार में सजा देने, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 20 लख रुपए मुआवजा देने काम सरकार अभिलंब करें।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मार का हत्या करने की घटना बहुत ही दुखद घटना है। संपूर्ण देश में काम के सिलसिले से गए बिहारी की रक्षा करने एवं बिहार में ही कल-कारखाने उद्योग धंधे का जाल बेचकर बिहारी को नौकरी पैसा रोजगार देने की मांग की। आगे उन्होंने कहा कि “मार दिया तो क्या हुआ” बोल वाले जीतन मांझी एवं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग पासवान का भी आलोचना किया। अंत में आक्रोषपूर्ण नारे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर आरवाईए नगर सचिव कुंदन, राहुल रॉय, रोहित कुमार, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, रोहित कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार, आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी समेत दर्जनों नौजवान उपस्थित थे।
