Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर नूतन वर्मा ने अपने निवास दरिमा (इटहरवा) में विशेष रूप से तैयार किए गए कृत्रिम घाट पर बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ पूजा संपन्न की।
*चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के इस महापर्व में छठवर्ती नूतन ने पूर्ण पारंपरिक विधि-विधान का पालन करते हुए नहाय-खाय, खरना, सांझ अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य की पूजा सम्पन्न की।

इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य मनीष, अभिषेक, वर्षा, उज्जवल लाल दास, चीकू के साथ-साथ पड़ोसी एवं मित्रगण उपस्थित रहे और सभी ने छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

छठव्रती नूतन ने कही कि — “छठ पर्व हमारी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की भावना से जुड़ा हुआ है। इस बार मैंने अपने घर में कृत्रिम घाट बनाकर पूजा की ताकि साफ-सफाई बनी रहे और श्रद्धा में कोई कमी न आए। उन्होंने कही कि कृत्रिम घाट के माध्यम से हम जल संरक्षण और स्वच्छता दोनों का संदेश दे सकते हैं।”

पूजा स्थल को पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया गया था — बांस के सूप-दउरा, दीपक, केले के पेड़, आम्र-पल्लव और रंगोली से पूरे वातावरण में भक्ति और सौंदर्य का संगम दिख रहा था।

कृत्रिम घाट में पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों का उपयोग किया गया, जिससे यह आयोजन न केवल धार्मिक रूप से पवित्र बल्कि पर्यावरण दृष्टि से भी प्रेरणादायक बना।
*मनीष और वर्षा ने अपनी माँ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक प्रेरणादायक कदम है, जो आधुनिक जीवनशैली में भी परंपराओं को सहेजने और पर्यावरण का ध्यान रखने का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

वर्षा ने कही कि छठ पर्व, जो सूर्य देव और छठी मइया की आराधना का प्रतीक है, यह महापर्व बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में विशेष रूप से मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य ऊर्जा, स्वच्छता, संयम और नारी शक्ति का अद्भुत संगम माना जाता है।

चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर और सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ।