दरभंगा। सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता एवं सदर डीएसपी कृष्णनंदन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन से शुक्रवार को निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी। यह मार्च लोगों में शांति का वातावरण बनाए रखने एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर निकाली गई।

मौके पर सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता ने कहा पिछले कुछ दिनों से देश और राज्य में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उसे देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर इस तरह का फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा किसी भी तरह की अफवाह वाली बातों पर ध्यान ना दें। कोई भी जानकारी या सूचना हो तो जिला प्रशासन एवं पुलिस को जरूर दें।
maithilinewsnetwork
श्री गुप्ता ने कहा प्रोस्टेट करने का अपना एक तरीका होता है नियम होते हैं। जिसके अनुसार करने चाहिए। करे शब्दों में सदर एसडीओ श्री गुप्ता ने कहा साइबर सेल 24 घंटे कार्य कर रहा है। सोशल मीडिया पर हमारी पूरी नजर है किसी भी तरह की गलत संदेश एवं अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वाले लोगों पर कानून की धाराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सदर डीएसपी कृष्णनंदन कुमार ने कहा बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस के जवानों को फ्लैग मार्च में लगाया गया है तथा हर तरह की गतिविधियों पर हमारी पूरी नजर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही कानून के दायरे में आने वाले तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को चाहिए किसी के कहने या मैसेज फॉरवर्ड कर देने से किसी बात को सच नहीं मान लें। अफवाहों से खुद और अपने संबंधित लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहें। साथ ही पुलिस को सहयोग करें।शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं होगी।

यह मार्च लोहिया चौक,बाकरगंज, दारुभट्टी चौक,लाइट हाउस सिनेमा रोड,इस्माइलगंज, रहमगंज,खान चौक,मौलागंज, मिर्जापुर चौक, आयकर चौक, हसन चौक होते हुए दरभंगा टावर चौक आदि विभिन्न जगहों से गुजरी।