प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल तथा सीनियर ग्रुप में पब्लिक स्कूल, बेला, दरभंगा ने पाया प्रथम स्थान।
#MNN24X7 दरभंगा यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा “अन्तर्विद्यालय राधा-कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता-2026 का आयोजन क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी की अध्यक्षता में डीएमसी, दरभंगा के ऑडिटोरियम में समारोह पूर्वक किया गया, जिसका उद्घाटन बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, डीएमसीएच के प्रधानाचार्य डॉ यू सी झा-विशिष्ट अतिथि तथा संरक्षक द्वय डॉ बीके मिश्रा, पूर्व कुलपति प्रो समीर कुमार वर्मा, महासचिव प्रो मधु रंजन प्रसाद आदि ने संबोधित किया। प्रथम सत्र का संचालन डॉ ए•डी•एन• सिंह के द्वारा शंख ध्वनि के साथ मनोहारी ढंग से किया गया। प्रतियोगिता का प्रारंभ अतिथियों के दीप प्रज्वलन से हुआ, जबकि अतिथियों का स्वागत पाग, चादर, बुके एवं मोमेंटो आदि से किया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं काफी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे। नृत्य प्रतियोगिता का संचालन बड़े ही मनमोहक ढंग से मनोज कुमार डोकानिया तथा छवि अग्रवाल ने किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ ए डी एन सिंह, मोहित खंडेलवाल, ज्योति प्रकाश उर्फ मोनू राय के नाम शामिल हैं। नृत्य प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप (कक्षा 1 से 5) एवं सीनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 10) में बांट कर किया गया। कुल 18 स्कूलों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जूनियर ग्रुप में फाऊंडेशन एकेडमी, डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल, मानस इंटरनेशनल स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, राघोपुर ने भाग लिया, जिनमें संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, राघोपुर- प्रथम, न्यू इरा पब्लिक स्कूल-द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं सीनियर ग्रुप में सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, सिमरी, दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल, न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोर, ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल, रुहेलागंज, माउंट समर कान्वेंट स्कूल, लहेरियासराय, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, दरभंगा, पब्लिक स्कूल, लालबाग, संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, रामबाग, पब्लिक स्कूल दरभंगा, बेला, एंजेल हाई स्कूल, भिगो तथा कैप्टन इंटरनेशनल स्कूल, दरभंगा ने भाग लिया, जिनमें पब्लिक स्कूल, बेला, दरभंगा, – प्रथम, माउंट समर कान्वेंट स्कूल- द्वितीय तथा एंजेल हाई स्कूल, भिगो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता का प्रारंभ ‘कसक डांस स्टूडियो’ के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से हुआ।
अपने संबोधन में नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि यह नृत्य प्रतियोगिता बच्चों को भारत की महान संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। जब तक बच्चों को अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व नहीं होगा, तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। उन्होंने दरभंगा के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही दरभंगा में 11 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बन जाएगा, जिससे जाम से मुक्ति मिलेगी। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कार्यक्रम की बधाई देते हुए सराहना की। कहा कि यह सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति, एवं संस्कार का संदेश देता है, जिससे बच्चों में विश्वास बढ़ेगा। राधा समर्पण एवं प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं। यह क्लब स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि सभी क्षेत्रों में समाजसेवा का कार्य निरंतर कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा दरभंगा एवं मिथिला क्षेत्र के विकास की विस्तार से चर्चा की।
प्रधानाचार्य डॉ यू से झा ने स्वागत करते हुए डीएमसीएच की ओर से नृत्य प्रतियोगिता के आयोजन हेतु बधाई एवं सफलता की शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल नृत्य नहीं, बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और कला आदि से जोड़ना है। यह कार्यक्रम बच्चों को अपनी जड़ों और भारतीय संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है जो क्लब के द्वारा विगत कई वर्षों से है आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां कलाओं का सम्मान होता है, वहां संस्कृति जीवित रहती है और जहां बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, वहां राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होता है। प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक वितरण सत्र का संचालन कार्यक्रम के संयोजक हीरा कुमार झा एवं डॉ अभय कुमार कश्यप के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव प्रो मधुरंजन प्रसाद ने किया।
कार्यक्रम के संयोजन में डॉ ओम प्रकाश का काफी सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ एस एन सराफ, डॉ हर्ष नारायण झा, डॉ आर एन चौरसिया, रामबाबू शाह, डॉ आर बी खेतान, दीपक कुमार सिंहा , अमरनाथ शाह, रतन कुमार खेड़िया, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, प्रो रघुनाथ शर्मा, विशाल गौरव, डॉ सुशील कुमार, नीलम पंसारी, डॉ लता खेतान, नीलम अग्रवाल, इंदु शर्मा , डॉ मिनी प्रियदर्शनी, डॉ माला सिन्हा, मून बूबना आदि का सहयोग रहा।
