#MNN@24X7 दरभंगा, दिनांक 23.06.2023 को बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अनिल कुमार सिंह मनीष सिंह और मुन्ना सिंह को गोली मारकर हत्या के आरोप में अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। इस कांड में पूर्व में चालक कुंदन सिंह उर्फ सुबोध सिंह को इस घटना में भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार कर दिनांक- 25.06.2023 को जेल भेजा गया था।

अब इस कांड के अद्यतन स्थिति में कन्हैया कुमार सिंह, उम्र 21 वर्ष, पे० उपेंद्र सिंह, सा०- जोरजा, थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने लाइनर का भूमिका निभाया था, जिसे दिनांक- 03.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।