Breaking News


#MNN@24X7 पुतई एवं मनीगाछी प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुर्व प्रभारी एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध व यशस्वी चिकित्सक डाॅ.मदन मिश्र का निधन दिनांक 27 जनवरी को दरभंगा पारस हॉस्पिटल में संध्याकाल 3.50 बजे हो गया। वो 74 वर्ष के थे तथा लम्बे समय से उम्र सम्बंधित कई बीमारीयों से ग्रसित थे। परिवार में एक पुत्र ,तीन पुत्रियो के साथ भरा पुरा परिवार छोड़ गए है।

उनके दामाद एवं आई.एम.ए. सचिव डाॅ.आमोद कुमार झा ने बताया कि डाॅ.मदन मिश्र अपने क्षेत्र के जानेमाने यशस्वी चिकित्सक के साथ ही बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी तथा अद्भूत समाजसेवी रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक कि लहर दौड़ गई।