Breaking News

बहादुरपुर थाना को दिए आवेदन पर हरे पेड़ों को काटने वालों पर कार्रवाई नहीं करने के खिलाफ पीड़ित परिवार डीएम एसएसपी के समक्ष बैठा अनिश्चित कालीन धरना पर।

#MNN@24X7 दरभंगा ,18 अगस्त, मिली जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर प्रखंड के गांव देकुली के मो जमालुद्दीन के केवाला की जमीन पर लगे हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटने वालों पर, बहादुरपुर थाना में दिए आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं करने तथा पेड़ काटने पर रोक लगाने के बदले सरक्षण देने के खिलाफ पीड़ित परिवार डीएम एसएसपी के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए हैं।

धरना में उपस्थित शंकर कामती, सलेहा खातून, रूखसाना परवीन, मोहम्द नसीर, उषा देवी, नीर माला देवी, इस मत खातून, नूरजहां खातून, सहित दर जनों लोग उपस्थित हैं।