Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रांति चौक गंगवाड़ा वार्ड नंबर 1 के मोहल्ले में, आज एक महिला की हत्या कर घर वाले फरार हो गए।बताया जाता है कि दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगवाड़ा वार्ड नंबर 1 में रूपा नामक महिला, जो एक बच्चे की मां भी है, उसकी हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार उसके घरवाले के द्वारा उसकी हत्या कर लाश को छोड़ पूरा परिवार मोहल्ले से फरार हो गया।

इस बीच रूपा देवी के मायके वालों को किसी ने फोन के माध्यम से इस घटना सूचना दी। जिसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचकर थाना को सूचना दिये। जिसके बाद मौके पर थाना पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेज दिया। अब आगे की कार्रवाई हेतु पुलिस छानबीन कर रही है।