MNN24X7 दरभंगा। कल से यानी 28 दिसम्बर से संस्कृत विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा। अब नए साल की दूसरी जनवरी से ही यहां काम काज शुरू हो पायेगा और पीजी डिपार्टमेंट व शिक्षा शास्त्र विभाग में भी कक्षाएं चल पाएंगी।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत नव बताया कि नगर निगम के चुनाव में वोट डालने के लिए विश्वविद्यालय कर्मियों को कल 28 दिसम्बर बुधवार को सवैतनिक अवकाश दिया गया है। वहीं 29 दिसम्बर को गुरु गोविंद सिंह प्रकाश जन्मोत्सव पर बिहार सरकार द्वारा अवकाश घोषित है। 24 एवं 25 दिसम्बर को क्रिसमस अवकाश पर भी विश्वविद्यालय को खोलकर सामान्य काम काज हुआ था। उसी का सामंजस्य करते हुए विश्वविद्यालय में 30 व 31 दिसम्बर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

कुलपति डॉ शशिनाथ झा के आदेश पर इस आशय की सूचना कुलसचिव डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह ने सोमवार को जारी कर दी है। वहीं पहली जनवरी को सामान्य अवकाश रहता है और उस दिन रविवार भी है। इस तरह विश्ववविद्यालय मे पांच दिनों का अवकाश रहेगा।