#MNN24X7 मधुबन, पूर्वी चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 86वें दिन की शुरुआत तालिमपुर पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ बी. एस. कॉलेज से निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पूर्वी चंपारण के मधुबन उत्तरी, रूपनी, भेलवा, बैसहा होते हुए सवंगिया पंचायत के मध्य विद्यालय में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी।

प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 1000 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अबतक 350 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। शिवहर में वे 8 दिन रुकें और अलग-अलग गांवों-प्रखंडों में गए। शिवहर में उन्होंने 140 किमी से अधिक की पदयात्रा की। दिन भर के पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 6 पंचायत, 11 गांव से गुजरते हुए 16.5 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। इसके साथ ही प्रशांत किशोर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।