#MNN@24X7, बीसा, पूसा, समस्तीपुर, बिहार : बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (बीसा) ने 26 जनवरी, 2023 को ध्वजारोहण समारोह के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया। राष्ट्रीय ध्वज 58 वर्षीय उत्कृष्ट श्रमिक अशोक राय द्वारा फहराया गया, जो एक दशक से अधिक समय से संस्थान से जुड़े हुए हैं।

डॉ. राज कुमार जाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं बीसा, पूसा प्रभारी ने गार्ड सहित संस्थान के कुछ कर्मियों को उनकी निरंतर और ईमानदारी से सेवा के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान इन श्रमिकों की सफलता की कहानी और उनके बीसा के लिए निष्ठा की बातें डॉ राज कुमार जाट और तकनीकी सहायक श्री अरुण कुमार ने साझा किया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अशोक राय ने इंस्टीट्यूट द्वारा इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस संस्थान के साथ काम करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि बीसा ने बिहार के लोगों एवं राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और हमे यकीन है की यह संस्थान इसी तरह निरंतर कार्य करता रहेगा।

संस्थान ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के नेताओं द्वारा किए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दिन को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान बीसा, पूसा के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारी उपस्थित

बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया ( बीसा ) भारत में एक प्रमुख कृषि अनुसंधान संस्थान है, जो फसल सुधार, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा के लिए समर्पित है. यह अनुसंधान और प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों और ग्रामीण समुदायों की आजीविका में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।