Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, रजवाड़ा कांड में पिछले 5 महीने से बंद बेकसूर भाकपा(माले) नेता मकसूद आलम पप्पू खां व मुकदमे में फंसाए गए माले नेता अशोक पासवान व अन्य को न्याय देने को लेकर आज भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद और राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, शिवन यादव ने दरभंगा क्षेत्र के आई जी और दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में मुलाकात किए।

माले नेताओं के सामने वरीय पुलिस अधीक्षक को फोन करके निर्देशित किए की जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करें। उसके बाद भाकपा(माले) नेताओं की टीम वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर भी अपनी बात रखे। भाकपा(माले) नेताओं ने मिलने के बाद कहा कि 5 महीने से बेकसूर जेल में हैं लेकिन प्रशासन अगर -मगर में ही लटकाए हुए हैं।

भाकपा(माले) का पटना में 15 फरवरी 2023 को आयोजित लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ रैली की तैयारी में गांव – गांव में चल रहें अभियान में भी सरकार – प्रशासन के जरिए दलित गरीबों के पर किए जा रहे ज्यादती को भी मुद्दा बनाया जा रहा हैं।