#MNN@24X7 राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद महागठबंधन के घटक दलों के द्वारा लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर का कहना है कि राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई लोकंतत्र की हत्या को दर्शा रही है।

राजद प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई शर्मनाक और दुर्भागपूर्ण है। संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा काला धब्बा और कुछ नहीं हो सकता है। जिस त्तीवता से यह निर्णय लिया गया है। उसके पीछे आधारहीन तत्व और तर्क हैं। ये सब जानबूझकर असली मुद्दे जैसे- महंगाई, बेरोजगारी और अपने मित्र उद्योगपति पर बहस से ध्यान हटाने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है और मोदी सरकार को यही हजम नहीं हो रहा है। राहुल गांधी को लोकसभा से तो निकाल दोगे लेकिन लोगों के दिल से कैसे निकालोगे। आज के इस फैसले से साबित हो गया है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डरती है। उन्होंने कहा क‍ि यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। सारी सरकारी मशीनरी दबाव में है और यह तानाशाही की पर्याय है।