संविधान और संघर्ष के अधिकार को भाजपा छीनने में लगी है,सबको साझे संघर्ष में आगे आना होगा_बैद्यनाथ।

दलित_गरीबों के वास आवास,बिजली,पेंशन अधिकार और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने को लेकर 28मार्च को विधानसभा के समक्ष खेग्रामस के प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील।

#MNN@24X7 दरभंगा 23 मार्च, रोजी-रोटी और शांति भाईचारा के लिए 23 मार्च से 22 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस तक लोकतंत्र बचओ जन संवाद अभियान के तहत आज भाकपा(माले) जिला कार्यालय के सदर अनुमंडल के शाखा सचिवों की कन्वेंशन आयोजित किया गया। कंवेंशन शुरू होने से पहले भगत सिंह, राजगुरु, शुखदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

कंवेंशन की अद्यक्षता भाकपा(माले) जिला स्थायी समिति सदस्य जंगी यादव, अशोक पासवान, विनोद सिंह ने किया।

कंवेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र व संविधान दोनों खतरे में है। इस दौर में बिहार भाकपा माले ने एक विशाल रैली कर फासीवाद के वर्तमान बढ़े हुए हमले के दौर में इसने देश मे चल रहे फासीवाद विरोधी संघर्ष को एक नई ताकत दी है। और भाकपा(माले) के मजबूत केंद्र के बतौर स्थापित हुआ है।

बैद्यनाथ यादव ने कहा कि रैली व महाधिवेषन के संदेश को गांव-गांव में पहचाने के लिए भाकपा(माले) 23 मार्च से 22 अप्रैल सदस्यो की बैठक करने स्थापना दिवस तक 500गांव टोला में लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद का आयोजन करेगी।
आगे उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर संविधान और संघर्ष के अधिकार को भाजपा छिनने में लगी है। इसके खिलाफ एक व्यापक मोर्चा बनाकर संघर्ष में आगे आना होगा।

वही वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है लेकिन पूरे राज्य में प्रशासन भाजपा के इसारे पर काम कर रही है। दलित गरीबो के घर को बुल्डोस किया जा रहा है। वास आवास की कोई बात नही हो रही है। दलित_गरीबों के वास आवास,बिजली,पेंशन अधिकार और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने को लेकर 28मार्च को विधानसभा के समक्ष खेग्रामस के प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। जिसे सफल बनाने की अपील की गई।

कंवेंशन में ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, पप्पू पासवान,नंद लाल ठाकुर, शिवन यादव, किशुन पासवान, साधना शर्मा, रानी सिंह, मयंक कुमार यादव,सबा रौशनी, फूलों देवी, शिव चंद्र पासवान, कामेश्वर पासवान, दिनेश मंडल, अबधेश सिंह, हम्माद हाशमी, रंजन प्रसाद सिंह, संतोष यादव, विजय महासेठ, शीला देवी, पप्पू कुमार पासवान, सुरेंद्र पासवान, देवेंद्र चौधरी, प्रवीण यादव, सत्रुधन पासवान, प्रिंस राज सहित दर्जनों लोग शामिल थे।