#MNN@24X7 दरभंगा 23 जनवरी। दरभंगा महानगर संयोजन समिति द्वारा भाकपा (माले ) के द्वारा 15 फरवरी 2023 को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान मे आयोजित लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में नौजवानों की भागीदारी के लिए वार्ड नम्बर-22 में इंकलाबी नौजवान सभा(आरवाईए) की एक बैठक जितेन्द्र राम की अध्यक्षता एवं अमित कुमार मंडल के संचालन में हुई।

बैठक में भाकपा(माले) द्वारा 15 फरबरी 2023 को प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में युवाओं की भागीदारी और वार्ड स्तर पर युवाओं के संगठन निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के अंत में पार्टी के काम-काज को वार्ड स्तर पर मजबूत करने हेतु इंकलाबी नौजवान सभा(इंनौस) का 7 सदस्यीय संयोजन कमिटी का निर्माण किया गया, जिसमें-1. जितेन्द्र राम-संयोजक,2.मो.खुर्शीद आलम(सह-संयोजक), 3.सत्येन्द्र मंडल(सह-संयोजक), 4.कुन्दन मंडल(सह-संयोजक), 5.मनोज सिंह,6.दिलीप राम,7.शिवम मंडल का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।

इनके अलावा बैठक में भूषण मंडल,रंजन सिंह, मो.वाहिद, सिनोद मंडल,एवं दिलीप शर्मा ने अपना विचार रखा।