#MNN24X7 दरभंगा-26 दिसंबर 2022,आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 97 वां स्थापना दिवस समारोह एवं जननायक कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह की 107 वी जयंती समारोह का आयोजन सीपीआई जिला कार्यालय लालबाग में कॉमरेड सब्बीर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर सबसे पहले पार्टी के जिला सचिव नारायण जी झा ने झंडोत्तोलन किया। वही कॉमरेड चंदेश्वर सिंह अंतर्राष्ट्रीय गीत गाया।

समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य परिषद सदस्य व शिक्षाविद संजय चौधरी ने कहा कि सीपीआई का गौरवशाली इतिहास है। पार्टी अपने क्रांतिकारी 97 वर्ष को पूरा किया है। आज के परिदृश्य में हमें इस स्थापना दिवस के मौके पर यह संकल्प लेना होगा कि हमें और मजबूती से देश के अंदर किसान-मजदूर, छात्र-नौजवान गरीब-गुरबो के हक-हकूक उसके लिए पार्टी को मजबूत कर संघर्ष को और तेज करना होगा। कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ही समाज के सबसे निचले पायदान के लोगों को अधिकार दिलाने के लिए किया गया था। खेत खलिहान में काम करने वाले लोग कल कारखानों में मजदूरी करने वाले लोगों के कल्याण हेतु पार्टी के गठन की गई थी। पार्टी ने आजादी के आंदोलन में अपनी महत्ती भूमिका निभाई। पार्टी के कई क्रांतिकारी नेताओं ने देश को आजाद कराने में फांसी के फंदे को झूल गए वह वर्षों तक जेल, कालापानी आदि की सजा काटी है। पार्टी ने अपने जन संघर्षों जन आंदोलनों के बल पर भारत के आम लोगों को कई अधिकार दिलाए। आज पूरे दुनिया वर्तमान परिस्थिति में वामपंथी दलों को ही बेहतर विकल्प मान चुकी है। भारत के अंदर भी वामपंथ यहां के जन कल्याण हेतु एक बड़ा विकल्प है। वहीं पार्टी के जिला सचिव कामरेड नारायण जी झा ने कहा कि आज हम पार्टी को और सशक्त मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं। 97 वर्षों के इतिहास से हम सीख लेकर अपने संघर्ष को नए सिरे से और तेज करेंगे।

वहीं पार्टी के सहायक जिला मंत्री राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि हम आज आपने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने इतिहास को लेकर उत्साहित हैं। वहीं आने वाले दिनों में और व्यापक स्तर पर अपने इतिहास को और सुदृढ़ करने हेतु संकल्प लेते हैं। अपने संघर्ष को तेज करेंगे कम्युनिस्ट पार्टी को और क्रांतिकारी जनकल्याणकारी व जनांदोलन वाली पार्टी बनाने में हम सभी कार्यकर्ता अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। वही मौके पर बिहार राज्य पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक जननायक पूर्व मंत्री कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं पार्टी के वर्तमान राज्य सचिव पूर्व विधायक कॉमरेड रामनरेश पांडे की जन्मदिवस पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी।

वही समारोह को पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार साह, प्रदीप कुमार मिश्र, चंदेश्वर सिंह, विश्वनाथ मिश्र, वरुण कुमार झा, रामनाथ पंजियार, लोहा सिंह, शरद कुमार सिंह, सुरेंद्र नारायण मिश्र, चन्द्रकिशोर झा, मणिकांत झा, शैलेंद्र मोहन ठाकुर, सुधीर कुमार राय, लक्ष्मी कांत यादव, आशुतोष मिश्र, नबी हसन कारी, प्रशनजीत प्रभाकर, क्रांति सिंह, गौतम कांत चौधरी, बैधनाथ साह, जीवछ पंडित, आदि नेताओं ने संबोधित किया।