#MNN@24X7 दरभंगा,21जनवरी।जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा परिमल कुमार द्वारा बताया गया है कि जिला स्तरीय दक्ष वार्षिक खेल 27 जनवरी 2023 से नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय एवं इंडोर स्टेडियम में कराया जाएगा।
     
27 जनवरी को बालिका वर्ग (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) के लिए एथलेटिक्स, कबड्डी खो-खो, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तथा बालक/बालिका दोनों वर्ग में फुटबॉल, बालक वर्ग की कुश्ती का आयोजन नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में किया जाएगा जबकि बालक/बालिका दोनों वर्गों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता दरभंगा क्लब में आयोजित की जाएगी।

कार से 141 किलो चांदी के आभूषण जब्त, दो लोग गिरफ्तार।


28 जनवरी को बालक के तीनों आयु वर्ग (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) के एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में तथा बालक/बालिका के तीनों आयु वर्ग के कराटे प्रतियोगिता इनडोर स्टेडियम में करायी जाएगी।
      
29 जनवरी को बालक/बालिका के तीनों आयु वर्ग (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) के रग्बी, हैंडबॉल एवं शतरंज प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में तथा बॉक्सिंग एवं वुशू (अंडर-17 एवं अंडर-19) प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम में तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिता महारानी कल्याणी कॉलेज लहेरियासराय में आयोजित की जाएगी।