#MNN@24X7 दरभंगा,21जनवरी राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर, दरभंगा के संबद्ध इकाई राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय कामेश्वर नगर दरभंगा के  रोगी कल्याण समिति का निबंधन हो गया।

बहिरंग विभाग में परामर्श हेतु रोगियों से अब पंजीयन शुल्क के रुप में 5 रुपये की न्यूनतम राशि ली जाएगी। यह व्यवस्था 01 फरवरी 2023 से प्रभावी होगी।

पूर्वी चंपारण>> ढाका में डाका।


रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन तथा सचिव संस्थान के प्राचार्य वैद्य प्रो. दिनेश्वर प्रसाद हैं। इसके अतिरिक्त समिति में महापौर सहित कुल 11 सदस्य हैं, जिनमें सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक वैद्य राजेश्वर दुबे, उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. वीजेन्द्र कुमार, समाजसेवी वैद्य गणपति नाथ झा तथा डॉ. शैलेन्द्र लाल दास शामिल हैं।
       
इस समिति का प्रमुख उद्देश्य रोगियों के हित के लिए सेवाओं में गुणात्मक वृद्धि करना एवं केन्द्र सरकार, राज्य सरकार अथवा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा प्रदत्त अनुदान को रोगियों के हित के लिए सदुपयोग करना है। इसके अतिरिक्त 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं तथा रोगियों को अधिक से अधिक दवाएं उपलब्ध कराना है।
     
ज्ञातव्य हो कि, इस समिति का गठन 18 अप्रैल 2022 को किया गया था तब से लगातार इस समिति के निबंधन के लिए प्रयास किया जाता रहा है।
     
संस्थान के सौंदर्यीकरण तथा मुख्यमंत्री नितीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली योजना को क्रियान्वित करते हुए विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का भी रोपण संस्थान में करवाया जा रहा है।

इसके उद्घाटन की तैयारी जोरों से की जा रही है।