वाम लोकतांत्रिक पुनर्जागरण यात्रा का आज दूसरा दिन दरभंगा में।

विभिन्न प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मिथिलाचंल में एक बार फिर लाल झंडा मजूबत कर भाजपा-आर एसएस को उखाड़ फेकने का संकल्प ले- डॉ अजित कुमार चौधरी।

मिथिलाचंल में बाढ़ सुखार का स्थायी निदान करे सरकार -धीरेंद्र झा।

#MNN@24X7 दरभंगा 21 मई, वाम लोकतांत्रिक पुनर्जागरण यात्रा जो मधवापुर से विभूतिपुर तक जाएगी। आज दूसरा दिन दरभंगा जिला में प्रवेश कर गई है। यात्रा का नेतृत्व भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलाचंल प्रभारी धीरेंद्र झा, पोलित ब्यूरो सदस्य शशि यादव,मधुबनी जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, शनिचरी देवी, नेयाज अहमद, अभिषेक कुमार, वरिष्ठ नेता आर के सहनी, भूषण सिंह, श्याम पंडित, मदन चंद्र झा कर रहे है।

विभिन्न प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

दरभंगा में यात्रा की शुरुआत शहर के चर्चित कम्युनिस्ट नेता रामबल्लभ जालान के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विवि स्थित मिथिलाचंल के प्रसिद्ध जनकवि नागार्जुन के प्रतिमा, डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते हुए यात्रा पोलो मैदान पहुची। जहा धरना स्थल पर दरभंगा जिला के कम्युनिस्ट नेता वह पूर्व विधायक अब्दुस्सलाम, कॉमरेड हरेराम पासवान, कॉमरेड लक्ष्मी पासवान,लक्ष्मी नायक, कॉमरेड विशेश्वर मांझी, शाहिद कॉमरेड बालेश्वर पासवान, कॉमरेड नागेंद्र माझी, राम चन्द्र यादव, प्रसिद्ध साहित्यकार, फणीश्वर नाथ रेणु, कॉमरेड साहेब लाल देव, कॉमरेड राम लखन सहनी, कॉमरेड उमाधर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी शहीदों _दिवंगत कमरेड़ों को श्रधांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अजित कुमार चौधरी में कर्पूरी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमे खुशी हो रही कि भाकपा(माले) आज पूरे मिथिलाचंल में लाल झंडा की ताकत को जगाने के लिए मधवापुर से विभूतिपुर तक यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि आज देश पर एक ऐसी पार्टी राज कर रही है जो पूरे देश में नफरत की फैला रही है। देश के संविधान को तहस नहस कर रही है। आज ऐसे दौर में लाल झंडा को मजबूत कर ही मिथिलाचंल से भाजपा- आरएसएस को उखाड़ फेक सकते है।

पोखरा बचाओ आंदोलन के मनोज शाह ने यात्रा का स्वागत करते हुए पोखरा बचाओ आंदोलन में मजबूती देने की अपील की। यात्रा को अध्यापकों,अधिवक्ताओं,शहर के बुद्धिजीवियों को व्यापक समर्थन मिला।महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय है।

पोलो मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पुनर्जागरण यात्रा के नेता धीरेंद्र झा ने दरभंगा वासियों से अपील की कि आप विभूतिपुर,पातेलिया की सभा में हिस्सा लीजिए और देश बचाने की मुहिम से जुड़िए।उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र को बचाने के लिए कम्युनिष्ट, सोशलिस्टों, गांधीवादियों और अंबेडकरवादियों को एक साथ आने की जरूरत है।इस यात्रा का यही पैगाम है।सभा से दिल्ली में चल रहे पहलमानों के संघर्षों के प्रति एकजुटता दर्शाई गई।

आगे धीरेन्द्र झा ने यात्रा के माध्यम से कहा कि पूरा मिथिलाचंल का इलाका कभी बाढ़ तो कभी सुखार का दंश झेलता है। उन्होंने सरकार से मिथिलाचंल में बाढ़ और सुखार का स्थायी निदान की मांग की।

हायाघाट में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना वहाब साहब के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संतोष यादव, मोहमद लालू सहित कई लोग शामिल थे। गुजरौली-रमौली में आयोजित गरीब एकजुटता व्यक्त करते हुए आगे बढ़ी।

इस अवसर पर प्रो सुरेंद्र प्रसाद सुमन, प्रो राम बाबू आर्य, प्रो हृषिकेश झा, समीर, संजय ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, हरि पासवान, ललन पासवान, धर्मेश यादव, साधना शर्मा, जिला परिषद सदस्या सुमिन्त्रा देवी, प्रिंस राज, मयंक कुमार यादव, संदीप कुमार चौधरी, राहुल राज, रानी सिंह, मोहम्मद जमशेद, रंजन प्रसाद सिंह, सत्यनारायण मुखिया, उमेश साह, देवेन्द्र कुमार, विनोद सिंह, अशोक पासवान,देवेंद्र चौधरी, गंगा मंडल, दामोदर पासवान, प्रवीण यादव, गंगा मंडल सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।