#MNN@24X7 11 मार्च आज दरभंगा नगर निगम बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महापौर अंजुम आरा ने की। बैठक में उप महापौर नाजिया हसन, नगर विधायक संजय सरावगी और नगर आयुक्त कुमार गौरव उपस्थित थे। पूरे 48 पार्षदों में 3 को छोड़कर सभी लोग उपस्थित थे।

प्रारंभ में सशक्त स्थाई समिति की बैठक में जो एजेंडा उठाया गया, वह हसन चौक पर पार्किंग सह मार्केट कंपलेक्स को लेकर था। इस योजना का प्रदर्शन भी दिखाया गया। अधिकतर सदस्यों ने इसका विरोध किया और कहा कि पहले जो अतिक्रमित भूमि और भवन है। उसे मुक्त कराकर वहां यह योजना का प्रस्ताव दें। यह जगह सिर्फ पार्किंग के लिए ही उचित होगा।

कई अन्य मुद्दों में जो सबसे अहम था, वह कचरा उठाव शुल्क 2 साल का बकाया के मामले में था। इस संदर्भ में तत्कालीन पार्षद मधुबाला सिन्हा सहित कई पार्षदों ने 29 जून,22 को कुमार गौरव महोदय से मिलकर इसे नहीं वसूलने का आग्रह किया था। जिस पर उन्होंने कहा था इसे दिसंबर 2020 में बोर्ड से पारित किया गया है। इसलिए इस पर बोर्ड ही निर्णय ले सकता है। उसके बाद बोर्ड की पहली बैठक में इस मुद्दे को वर्तमान पार्षद, 21 नवीन सिन्हा ने उठाया। सर्वसम्मति से सदस्यों ने निर्णय लिया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 का कचड़ा उठाव टैक्स नही वसूल हो।जिन सदस्यों ने 3 वर्ष का शुल्क दे दिया है,आगे का सामंजन करें। सभी सदस्यों ने इसपर सहमति दी।

मालूम रहे कि उक्त समय तीन वर्ष का कचड़ा टैक्स देने के बाद ही मकान टैक्स की रशीद कतई जा रही थी, जिसपर तत्कालीन निवर्तमान पार्षद मधुबाला सिंह सहित कईयों ने इसका विरोध किया था। इसके उपरांत तत्काल एक वर्ष 2022-23 का कचड़ा टैक्स लेने पर सहमति बनी थी। बाँकी बकाया रखा गया था, जिसे आज बोर्ड में नवीन सिन्हा द्वारा लाया गया, जिसपर सबों ने समर्थन किया।

सबसे अहम मुद्दा पानी पर भी बात हुई, कि हर वार्ड में 2 सबमरसेबुल और 2 चापाकल 30 अप्रैल से पहले स्थापित किया जाए।

इसके अलावा सफाई कर्मी में बढ़ोतरी पर नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि 12 की जगह 16 मजदूरों को देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टैक्स भी बढ़ाया जाए। इस प्रस्ताव को अगले वर्ष तक के लिए बढ़ाने की बात कही गयी, जिस पर सर्वसम्मति बनी।

(राजू सिंह कि रिपोर्ट)