#MNN@24X7 दरभंगा, 05 मई, 06 मई 2023 को दरभंगा जिला साइकिलिंग संघ एवं इंडियन ऑयल के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल रैली का आयोजन स्टेशन रोड लहेरियासराय अवस्थित आयुक्त आवास के निकट शिक्षा परियोजना के कार्यलय परिसर से किया जाएगा।

इस बात कि जानकारी देते हुए दरभंगा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्याम कुमार झा ने बताया कि साईकिलिथोन रैली सुबह आठ बजे किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि रैली का विधिवत उद्घाटन वरीय उप समाहर्ता सत्यम सहाय द्वारा किया जायेगा।