◆माध्यमिक शिक्षक संघ की सभा मे उमड़ा शिक्षको का सैलाब, लगाया सरकार विरोधी नारा।

#MNN@24X7 पूर्वी चंपारण, बिहार मध्ययमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने पूर्वी चंपारण जिले के चरखा पार्क धरना स्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठे सभी शिक्षकों को अपनी एकजुटता बनाए रखने और शांति पूर्वक अपने संघर्ष को जारी रखने की बात बताई और यह बताया कि जब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती हैं तब तक हम सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए कटिबद्ध हैं। यह दोषपूर्ण बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली, 2023 जो सभी शिक्षकों को ठगने वाला और अनैतिक है उसको जल्द से जल्द वापस लें और सभी शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दें। जिससे, शिक्षकों का मान सम्मान बढे और इस संघर्ष को टाला जा सके। धरने पर बैठे माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक/पुस्तकालयाध्यक्ष शिक्षक समेत सभी प्रकार के शिक्षकों में काफी रोश है।

बिहार राज विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में धरने की अध्यक्षता नवल किशोर सिंह ने की और उन्होंने बताया कि सरकार को इस दोषपूर्ण नियमावली को अति शीघ्र वापस ले लेना चाहिए और शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देकर उनकी सभी मांगों को तुरंत स्वीकार कर लेना चाहिए। जो 15 वर्षों से सेवा दे रहे हैं उनको प्रोन्नति का लाभ तो बनता ही है। साथ ही साथ उनका अनुभव भी हमारे बच्चों में एक अलख जगाता है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की तरह बिहार को भी पुरानी पेंशन को लागू करना चाहिए।

उपाध्यक्ष सह मंच संचालक नजीउल्लाह खान ने बताया कि शिक्षक अभी शांति पूर्वक धरने पर हैं किन्तु जब सड़क पर उतरेंगे तो स्थिति ज्यादा भयावह होगी और इसकी जिम्मेदारी बिहार सरकार की होगी। क्योंकि, शिक्षकों ने अपने हक की मांग की है इसे स्वीकार कर लेना चाहिए। सचिव बुन्नीलाल ठाकुर ने बताया कि पूरे शिक्षक समाज में नई नियमावली 2023 के विरोध में काफी आक्रोश है सड़क से सदन तक करो या मरो की स्थिति में ला दिए हैं। राज कार्यकारिणी सदस्य डॉ रंजीत कुमार ने सरकार को आगाह किया कि वे शिक्षकों के हक हुकूक को जल्द मान ले इसी में सबकी भलाई है। ईश्वर चंद्र सिंह ने शिक्षकों को संघर्ष के लिए सदा तैयार रहने के लिए संकल्पित किया।

इस मौके पर शैक्षिक परिषद सदस्य राहूल पूर्व प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद। विपेन्द कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, अनुमंडल सचिव अभिनव पराशर। हरिश्चंद्र चौधरी। अनुमंडल अध्यक्ष मोतिहारी सदर रवीन्द्र राम। अनुमंडल सचिव संजीव कुमार। प्रमंडलीय सदस्य जीवेश कुमार सिंह व प्रमोद राम। जिल कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना कुमार पांडेय व रणजीत कुमार। प्रमंडलीय संयुक्त सचिव पंकज कुमार वर्मा व जावेद अख्तर खान। प्रधानाध्यापक नेयाज अहमद। अभय कुमार पाठक। जावेद अहमद।जिला मूल्यांकन परिषद अध्यक्ष मुकेश चौधरी। जिला मूल्यांकन सचिव सुनील कुमार। संयुक्त सचिव विनय कुमार पांडेय, ताराकांत मित्रा, धीरेंद्र कुमार। कोषाध्यक्ष मो अशलम। कार्यालय सचिव राजेश कुमार, ललन कुमार, चितरंजन कुमार, अरविंद कुमार, एजाज अहमद, मुकेश चंद्र, अनवर आलम, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, अखिलेश गुप्ता, ज्ञानेश्वर उपाध्याय, अमित कुमार ठाकुर, शैक्षिक परिषद सदस्य अमित कुमार, यमुना हाजरा, दिवाकर त्रिपाठी, राजेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद यादव, अशोक राम, राजीव रंजन कुमार, पूण्यदेव राम, राजीव रंजन वर्मा, नीरज कुमार राणा, अभिषेक, रेखा कुमारी, रंजीता कुमारी, निहारिका रानी, कृष्णा कुमारी पांडेय, गुडिया कुमारी, मधुलिका पाण्डेय, विनोद कुमार ठाकुर, विनोद कुमार कंचन, मनोज कुमार गिरी, संजीव रंजन, सत्येन्द्र तिवारी, अशरफ कमाल, अमित कुमार वत्स, कुदंन वत्स, पंकज कुमार सिंह, अनील कुमार सिंह, सुबोध कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार टुन्ना, हुलास नारायण राय, बसंत कुमार, राजेश कुमार, मो सरफराज आलम, लालदीप, प्रभात रंजन, दीनानाथ चौधरी, शशि शंकर कुमार, रवि रेयाज हसन, फरीदी आदि सैकड़ो शिक्षक/ शिक्षिकाये उपस्थित थे।