Breaking News

#MNN@24X7 मोतिहारी। राजेपुर थाना क्षेत्र से उतरायन फाइनेंस कंपनी से लूट मामले का सफल उद्भेदन कर लिया गया हैं। एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने एक अपराधी को लोडेड देशी पिस्टल, मोबाइल और लूट के रकम के साथ गिरफ्तार कर उक्त कांड का सफल उद्भेदन कर दिया हैं।

डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया की गिरोह के अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस टीम में मधुबन सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार पाण्डेय सहित पुलिस बल शामिल थे।