#MNN@24X7 सीएम साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग में प्रयोगशाला वाहक के पद पर कार्यरत अशोक राम 62 वर्ष की आयु सीमा पार करने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति उपरांत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मान पूर्ण विदाई दी गई।

कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष एवं सचिव क्रमशः राधेश्याम झा एवं अनुपम कुमार झा ने अशोक राम के व्यक्तित्व व सेवाकाल की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डा सतीश चंद्र झा ने महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने सेवाकाल में अशोक राम की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

मौके पर उन्हें फूलों की माला, पाग एवं चादर प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में कृष्ण कुमार चौधरी, शिवशंकर झा, उमेश कुमार ठाकुर, प्रवीण कुमार झा, चेतकर झा, जयकांत कामती, रविन्द्र कुमार यादव, जितेंद्र राम, सतीश कुमार, मिसरी साह, चंद्रकांत चौधरी, राजेश कुमार सिंह, सुरेश बहादुर, रमेश कुमार कामति, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, रतन मिश्र, कुमार राजर्षि, देवानंद राम, बलराम आदि उपस्थित हुए।