#MNN@24X7 दरभंगा, 28 सितम्बर 2022 :- जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता द्वारा आदेश पत्रक निर्गत करते हुए बताया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा 67वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा का आयोजन 30 सितम्बर 2022 (शुक्रवार) को 12ः00 बजे मध्याह्न से 02ः00 बजे अपराह्न तक दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र स्थिति निर्धारित 41 परीक्षा केन्द्रों यथा :- सी.एम कॉलेज, किलाघाट दरभंगा, बीकेडी बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल) दरभंगा, प्लस 2 एम.ए.आर महिला विद्यालय लालबाग दरभंगा, प्लस 2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय दरभंगा, प्लस 2 एम.ए.आर राजकीय बालिका विद्यालय लहरियासराय, प्लस 2 आर.एन.एम राजकीय बालिका विद्यालय, लहेरियासराय, प्लस 2 एम.एल.एकेडमी, लहेरियासराय, दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, मब्बी दरभंगा, राज्य उच्च विद्यालय, दरभंगा, एम.आर.एम कॉलेज दरभंगा, सी.एम साइंस कॉलेज दरभंगा, एम.एल.एस.एम कॉलेज दरभंगा, सी.एम विधि कॉलेज हाराही पोखर, दरभंगा, एच.बी सोगरा हसन उर्दू मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय, बीवीपाकर दरभंगा, मिल्लत कॉलेज दरभंगा, महारानी कल्याणी कॉलेज, लहेरियासराय दरभंगा, मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा, के.एस कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, प्लस 2 सर्वोदय उच्च विद्यालय गंगासागर दरभंगा, कर्पूरी ठाकुर राजकीय बालक उच्च विद्यालय लहेरियासराय, पूर्वांचल उच्च विद्यालय राय साहब पोखर लहेरियासराय, एमकेपी विद्यापति उच्च विद्यालय लहेरियासराय, प्लस 2 देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय दरभंगा, मारवाड़ी उच्च विद्यालय दरभंगा, दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज कादीराबाद दरभंगा, पब्लिक स्कूल दरभंगा, बेला, दरभंगा पब्लिक स्कूल दिल्ली मोर दरभंगा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान बीएमपी 13 दरभंगा, डी.ए.भी पब्लिक स्कूल सारा मोहनपुर दरभंगा, जेसस एंड मैरी एकेडमी रह्मगंज दरभंगा, हैरो इंग्लिश स्कूल सारा मोहनपुर दरभंगा, माउंट समर कन्वेंट स्कूल लहेरियासराय, एंजल उच्च विद्यालय भिगो दरभंगा, डॉन बॉस्को स्कूल बीबी पाकर दरभंगा, महात्मा गांधी कॉलेज सुंदरपुर दरभंगा, रोज पब्लिक स्कूल जीएम रोड दरभंगा, रोज पब्लिक स्कूल जीएन गंज लहेरियासराय, न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल अलफगंज कादीराबाद दरभंगा, इकरा एकेडमी बीबी पाकर दरभंगा, हैरो इंग्लिश स्कूल कटहलबाड़ी दरभंगा, आरबी जालान कॉलेज दरभंगा एवं नागेन्द्र झा महिला कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा में आयोजित की गई है।
 
परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुचारुपूर्वक संचालन कराने हेतु परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्र के आस-पास 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सदर अनुमण्डल दण्डाधिकारी, दरभंगा द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 1973(2) की धारा -144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 गज की परिधि में 30 सितम्बर 2022 (शुक्रवार)  को निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।
  इ
स आदेश के तहत संबंधित सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 गज के व्यासार्द्ध (परिधि) में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, आग्नेयास्त्र या अन्य घातक हथियार, विस्फोटक आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
 
वहीं 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग एवं उपयोग भी निषिद्ध किया गया है।
 
परीक्षा केन्द्रों के अन्दर मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, इलेक्ट्रोनिक पेन/घड़ी, पेजर, सेल्युलर फोन, ए.टी.एम. कार्ड एवं अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सुसंगत धाराओं के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  
यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारियों जो परीक्षा संचालन कार्य में नियुक्त हैं,  सरकारी अथवा प्रशासन द्वारा निर्गत पासधारी, शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन कार्य में लगे कर्मियों पर, शवयात्रा, धार्मिक जुलूस, शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के मामले में शिथिल रहेगा।