#MNN@24X7 कल बुधवार को जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के मैदान जिला दशहरा कमिटी , समस्तीपुर के तत्वावधान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विजयदशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा केवल त्योहार नहीं बल्कि भरतीय सभ्यता का प्रगटीकरण है, जो हर साल हमें यह याद दिलाता है कि हम अपने अन्दर के दानव को खत्म करें। दशहरा पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय, धर्म की अर्धम पर विजय का प्रतीक है। आज के दिन हम सभी को संकल्प लेते हुए अच्छाई के रास्ते पर चलते हुए समाज का कल्याण करने का संकल्प लेना चाहिए। यदि कोई बुराई समाज में पनपती तो अच्छाई उसका अंत अवश्य करती है।

विधायक ने शहरवासियों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि जब भी समाज में बुराई पनपती उसी समय अच्छाई भी जन्म लेती है, कई बार बुराई को समय लग जाता है, लेकिन बुराई का अंत निश्चित होता है। आज के दिन हम सभी को सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। किसी के बारे में भी बुरा नहीं सोचना चाहिए।मौके पर दशहरा कमिटी के सदस्यगण,विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित 50 हजार से अधिक लोग मौजूद थे।