श्रीमद् राजचंद्र लव एन्ड केयर द्वारा किया जा। रहा है दरभंगा में निःशुल्क उपचार और दिव्यांगजन के लिए विशेष साधन सहाय वितरण।

16 से अधिक विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं को जनजातीय क्षेत्र की दहलीज पर लाया जायेगा।

#MNN@24X7 दरभंगा, 09 दिसम्बर। पिछले एक महीने में श्रीमद् राजचंद्र लव एन्ड केर ने दरभंगा क्षेत्र के 18 ब्लॉकों में लोगों की स्वास्थ्य जाँच की है, इनमें से जिन्हें इलाज की जरूरत है, उन्हें 11 दिसम्बर, 2022 (रविवार) को पावर ग्रिड विश्राम सदन में सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर में निर्दिष्ट किया गया है।
    
साथ ही शारीरिक रूप से असक्षम, दिव्यांग लोगों का माप लेकर उनके लिए कस्टम उपकरण का निर्माण किया जा रहा है, जैसे की व्हीलचेयर, सेरेब्रल पाल्सी कुर्सि, वॉकर, कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल आदि। इन सहायक उपकरणों का भी शिविर के दिन निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
        
इस संस्था ने दरभंगा शहर में अल्केम फाउंडेशन और रोटरी क्लब, दरभंगा के सहयोग से निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है, जहाँ जरूरतमंद लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं और उच्च गुणवत्ता पूर्ण सर्जिकल सेवाएं प्रदान की जाएगी।
    
इस विशाल चिकित्सा शिविर में व्यापक चिकित्सा सेवाएं प्रस्तुत होगी, जैसे सामान्य दवा, सामान्य शल्य चिकित्सा, बाल चिकित्सा, मनोरोग चिकित्सा, रेडियोलोजी, पैथोलोजी, स्त्रीरोग, कान, नाक, गला, दांत चिकित्सा, हड्डी रोग चिकित्सा, नेत्र रोग और पोषण और आहार,नॉन इनवेसिव एनीमिया स्क्रीनिंग और उपचार आदि, इसके अलावा मुंबई, यू.के, यू.एस.ए. ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ गंभीर मामलों के लिए टेली-कंसल्टेशन से विशेष परामर्श भी किया जायेगा।
    
इस क्षेत्र में फिजियोथैरेपी सहायता की कमी है, इस लिए यहाँ फिजियोथेरेपी भी प्रदान की जाएगी। शिविर के बाद जरूरतमंद लोगों के लिए अगले कुछ हफ्तों में आवश्यक सर्जरी और पुनर्वास भी किया जायेगा।
        
‘श्रीमद् राजचंद्र लव एन्ड केर ‘ देश के पिछड़े और आदिवासी क्षेत्र में रोगियों का इलाज किया है।