#MNN@24X7 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 12 सालों के रिकॉर्ड को तोड़कर ठंड अपना कहर बरपा रही है।साल 2011 में 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गया था और साल 2023 में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा रहा है।मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ के लिए आने वाले 48 घंटे बहुत अहम बताए हैं।इन दरम्यान शीतलहर और घने कोहरे का कहर बढ़ेगा।

लखनऊ में शिमला जैसे हालात।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में इस समय शिमला जैसे हालात हैं।लगातार आसमान से ओस की बारिश हो रही है। जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।हालत यह है कि अगर आप बाइक से हाथों में बगैर कुछ पहने चले जाएं तो हाथों का खून तक जम जा रहा है।

लखनऊ में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के नीचे रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे जा सकता है। गुरुवार की रात इस साल की सबसे ठंड वाली रात रही है।मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अगले 48 घंटे तक लगातार राजधानी लखनऊ में शीतलहर बढ़ने का आसार नजर आ रहा है।घने कोहरे से लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी हो गई है।

जानें यूपी के अन्य जिलों का हाल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड का अनुमान जारी किया है।झांसी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 4 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 4 डिग्री सेल्सियस,और फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।मेरठ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बाराबंकी और हरदोई में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

(सौ स्वराज सवेरा)