Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा। दिनांक- 05.10.2022 समय 16:45 बजे नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल मूर्ति विसंजन के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं आसूचना संकलन के लिए थाना से प्रस्थान किये थे। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में ही गश्ती पदाधिकारी पु०अ०नि० मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली की सेनापत मुहल्ला स्थिति गंगा चाय दुकान के पास एक व्यक्ति एक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। तत्पश्चात गश्ती पदाधिकारी के द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में। विधिवत सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्क्षण सेनापत गंगा चाय दुकान के पास पहुँचने पर पुलिस पदाधिकारीको देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे गश्ती दल के जवानों के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी रिवाल्वर बरामद हुआ तथा नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मो इरशाद, पिता मो0 लालबाबू सा० नीम चौक वार्ड नं0-30, थाना लहेरियासराय जिला दरभंगा बताया।

तत्पश्चात उस व्यक्ति एवं उसके पास से बरामद आग्नेयास्त्र को थाना लाया गया। बरामद अवैध आग्नेयास्त्र के संबंध में मुनि विनय कुमार चौधरी, प्रभारी थानाध्यक्ष, नगर थाना के फर्दब्यान के आधार पर नगर थाना में आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मो० इरशाद को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है। इनका अपराधिक इतिहास एवं कतिपय अन्य विन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।