Breaking News


विवि प्रशासन आंदोलनकारियो से वार्ता करें, नही तो 22 को सीनेट घेराव में उठेगा मुद्दा।

#MNN@24X7 दरभंगा 20 दिसंबर। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज विवि धरना स्थल पर आयोजित सम्बन्ध महाविद्यालय संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित धरना-अनशन कार्यक्रम पर जाकर उनके मांगो के साथ अपनी एकजुटता जाहिर किया है। प्रतिनिधिमंडल में आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, सुफियान आजम शामिल थे।

इस अवसर पर आइसा नेताओ में कहा कि विवि में प्रशासन द्वारा तानाशाही माहौल को हावी किया जा रहा है। विवि प्रशासन के क्रिया कलाप से छात्र समुदाय तो आन्दोलनरत है। लेकिन आज शिक्षक कर्मचारी भी सड़क पर उतर गए है। लगातार विवि प्रशासन द्वारा महाविद्यालय संघर्ष मोर्चा से वार्ता करते रहे लेकिन इनके मांगो पर आज तक विचार नही किये। जिससे साफ लगता है कि छात्र-शिक्षक-कर्मचारी का शोषण कर विवि को सिर्फ लूट का अड्डा बनाया जा रहा हैं।

छात्र नेताओं ने कहा कि आज दो दिन से महाविद्यालय संघर्ष समिति आन्दोलनरत है लेकिन विवि कुलपति और कुलसचिव वार्ता करने के बजाय सिर्फ अखबार में बयानबाजी करते है। जिससे छात्र-शिक्षक-कर्मचारी समुदाय में भारी आक्रोश है। और सभी ने 22 दिसंबर को सीनेट घेराव का आवाहन किया है।

आइसा नेताओ ने विवि के छात्र-शिक्षक-कर्मचारी से अपील किया है कि 22 दिसंबर को आइसा की ओर से आयोजित सीनेट घेराव में शामिल होकर विवि प्रशासन को छात्र-शिक्षक-कर्मचारी के मुद्दे पर वार्ता कर मांग को पूरा करने का घोषणा करवाने की जरूरत है।