Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दरभंगा के मशहूर डॉक्टर दंपती डा मृदुल शुक्ला और डा गुंजन शुक्ला के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग छापेमारी कर रही है। इनकम टैक्स की टीम द्वारा दंपती के हॉस्पिटल के अलावा झंझारपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा के दिग्घी स्थित आइबी स्मृति आरोग्य सदन हॉस्पिटल, दालान रिसोर्ट के अलावा आयकर विभाग की एक टीम झंझारपुर स्थित दंपती के पैतृक आवास पर भी कार्रवाई के लिए पहुंची है। दरभंगा में 12 गाड़ियां और उनके पैतृक आवास पर तीन गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम सुबह नौ बजे एक साथ पहुंची।

बताया जा रहा है कि, दरभंगा में छापेमारी कर रही टीम में दो दर्जन से अधिक अधिकारी हैं। इस दौरान किसी को भी बाहर-अंदर जाने की इजाजत नहीं है।