Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 9 अक्टूबर सोमवार को दरभंगा के जिला स्कूल रोड मुख्य सड़क में काफी लंबी दूरी तक सड़क जाम हो गया और वहीं सड़क जाम में जरूरी काम से जा रहे लोग फंसे रहे सड़क जाम में।

मौके पर लोगों ने कहा कि यह सड़क जाम का जिम्मेदार यहां का प्रशासन और यहां का ट्रैफिक व्यवस्था है जो पूरी तरह से यातायात व्यवस्था चर्मरा गया है ऐसे में कोई देखने वाला नहीं है यह आज की ही बात नहीं दरभंगा शहर में आए दोनों किसी न किसी सड़क में सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न रहा करती है जिसके कारण जरूरी काम से जा रहे लोग काफी समय जाम में फंस जाया करते हैं और उनका जरूरी काम भी छूट जाता है आवश्यकता है यातायात व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करने का ताकि लोग सड़क जाम में न फंसे

यह तस्वीर है दरभंगा के जिला स्कूल रोड मुख्य सड़क की जहां पर सोमवार को काफी लंबी दूरी तक सड़क जाम रहा सड़क जाम में फंसे हुए कई लोगों लगातार जाम रहने का दुखड़ा भी सुनाया।