#MNN@24X7 दरभंगा, रविवार को दरभंगा शहर में निकाले गए बजरंग शोभायात्रा के दौरान एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़े जाने का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। शोभायात्रा के कमिटी सदस्य सह भाजपा नेता अमरनाथ गामी ने तो इसपर सोशल मीडिया पोस्ट एवं प्रेस रिलीज तक जारी कर इसे दरभंगा को दहलाने की साजिश का आरोप लगाया है।

वहीं इसपर जब दरभंगा के सदर एसडीपीओ अमित कुमार से प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने ऐसी किसी साजिश की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक सोशल मीडिया केलिए रील्स आदि बनाता है। इसी कारण उसने प्लास्टिक की पिस्टल को अपने पास रखा था। पुलिस ने संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया। उसे आपराधिक इतिहास एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी ली गयी। साथ ही युवक द्वारा बनाते वीडियो आदि को देखा गया। उसके बाइक के सारे कागजात जांचे गए। सभी कागजात सही पाया गया। पूरी छानबीन के बाद उसे पीआर बांड पर छोड़ा गया।