#MNN@24X7 दरभंगा। आज दिनांक 20.02.2021 को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में आगामी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन हेतु विभागाध्यक्ष प्रो० राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई|

इस अवसर पर प्रो० राजेन्द्र साह ने कहा कि मार्च महीने में ‘भारतीय राष्ट्रीय – सांस्कृतिक आंदोलन और हिंदी साहित्य’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रस्तावित है। सर्वसम्मति से संगोष्ठी को एकदिवसीय आयोजित करना तय हुआ। मुख्य विषय के अलावा कई उपविषयों पर भी विमर्श हुआ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के सह प्राचार्य डॉ० आनन्द प्रकाश गुप्ता, एम.एल.एस.एम कॉलेज के सह प्राचार्य डॉ० अमरकांत कुॅंवर, डॉ० सतीश कुमार सिंह, हिंदी विभाग, मारवाड़ी कॉलेज के सहायक प्राचार्य एवं अध्यक्ष डॉ० अनुरुद्ध सिंह, डॉ० गजेंद्र भारद्वाज, वरीय शोधप्रज्ञ कृष्णा अनुराग, धर्मेन्द्र दास, अभिषेक कुमार सिन्हा और कनीय शोधप्रज्ञ सियाराम मुखिया आदि उपस्थित रहे।