#MNN@24X7 दरभंगा। बैठक माननीय कुलपति प्रो सुरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। आरम्भ में पुस्तकालय प्रभारी प्रो दमन कुमार झा ने माननीय कुलपति सह अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की शुरुआत की और सभी सदस्यों का स्वागत किया। उसके बाद कुलसचिव प्रो मुस्ताक अहमद ने आज की बैठक आयोजित करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और इसकी आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने पुस्तकालय को विश्वविद्यालय के सर्वागीण विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए कहा की इसका सुदृढीकरण आवश्यक है। केंद्रीय पुस्तकालय को आधुनिकीकरण की दिशा में आटोमेशन कार्य भारत सरकार से अनुबंधित एजेंसी BECIL के माध्यम से सम्पादित करने के प्रस्ताव को सर्वसहमति स्वीकृति प्रदान की गई।सदस्यों ने एक स्वर में इस महती कार्य को सरकारी एजेंसी के माध्यम से कराने हेतु कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया। ऑटोमेशन के बाद अध्ययेता को कोई भी पुस्तक अल्प समय में सुगमतापूर्वक देने लेने के साथ ही कार्यालयीय रखरखाव में भी आसानी होगी।

विश्वविद्यालय के सभी स्नात्तकोत्तर विभागों से न्यूनतम दो शोध-पत्रिकाओं की सूची प्राप्त कर केंद्रीय पुस्तकालय में क्रय कर उपलब्ध कराने पर भी सहमति प्रदान की गयी। साथ ही केंद्रीय पुस्तकालय में Question bank स्थापना करने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए परीक्षा विभाग को इस आशय का पत्र निर्गत किया जायेगा कि विश्वविद्यालय स्तर से संचालित होने वाले सभी परीक्षाओं का प्रश्न पत्र की दस प्रति परीक्षा समाप्त होने के उपरांत केंद्रीय पुस्तकालय को उपलब्ध कराई जाय।इसे पुस्तकालय में वर्ष वार और विषय वार संधारित कर छात्रोपयोगी बनाया जाय।केंद्रीय पुस्तकालय के संचालन हेतु वर्तमान नियमवली में कतिपय संशोधन की आवश्यकता के मद्देनजर एक समिति का गठन करने हेतु माननीय कुलपति सह अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। केंद्रीय पुस्तकालय में निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु एक 35 kva का जेनरेटर क्रय करने पर सहमति प्रदान की गयी।

छात्र- छात्राओ, शोधर्थियों एवं आँगनतुको को स्वच्छ तथा गर्मी में शीतल पेयजल की उपलब्धता रहे इसके लिए एक water purifier- cooler क्रय करने पर सहमति प्रदान की गयी। कुलसचिव प्रो मुस्ताक अहमद ने सूचना दी की बजटीय प्रावधान के अनुसार पुस्तकालय में नवीनतम पुस्तकें , पत्र-पत्रिकाओं एवं अन्य आवश्यक वस्तुओ का क्रय किया जायेगा।

आज के बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि नियमित रूप से पुस्तकालय आने बाले शोधार्थियों को महीने में कम-से-कम 05 दिन केंद्रीय पुस्तकालय का उपयोग करना अनिवार्य है, इस आशय का पत्र प्रत्येक विभाग में भेजा जाय की इसकी अनिवार्यता सुनिश्चित करें। पुस्तकालय परिसर के सौंदर्यकारण, मिट्टीकरण एवं वृक्षारोपण आदि हेतु माननीय सदस्यो द्वारा सहमति प्रदान की गयी।

इस अवसर पर सभी संकायों के अध्यक्ष यथा – प्रो ए के बच्चन मानविकी,प्रो बी बी एल दास वाणिज्य, प्रो शिशिर कुमार वर्मा विज्ञान, प्रो पी सी मिश्र सामाजिक विज्ञान, प्रो लावन्य कीर्ति सिंह काव्या ललित कला, डॉ एस एम राजू दंत, प्रो विजय कुमार यादव विभागध्यक्ष अर्थशास्त्र,प्रो अशोक कुमार मेहता सिण्डिकेट सदस्य आदि उपस्थित थे। अन्त में पुस्तकालय प्रभारी प्रो दमन कुमार झा ने सबों के प्रति आभार व्यक्त किया और अध्यक्ष की अनुमति से बैठक समाप्ति की घोषणा की।