Breaking News

हनुमाननगर प्रखंड के गोढियारी पंचायत के संतनपुर वार्ड 4 निवासी राम सेवक भगत की पिछले दिनों पेड़ से बंधा हुआ लाश मिला है। जो स्पष्ट रूप से हत्या का प्रमाण है।

#MNN@24X7 दरभंगा, कल भाकपा(माले) की चार सदस्यीय टीम ने संतनपुर गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। टीम में राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, हनुमाननगर प्रखंड सचिव पप्पू पासवान, बहादुरपुर प्रखंड सचिव विनोद सिंह, जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान शामिल थे।

टीम की रिपोर्ट जारी करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि राम सेवक भगत केलवा गाछी चौक पर पान की दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। लेकिन एकाएक उनकी लाश पेड़ से बंधा हुआ मिला है। जो स्पष्ट प्रमाणित होता है कि किसी ने हत्या कर उनकी लाश को पेड़ से बांध दिया।

इस अवसर पर भाकपा(माले) टीम ने मृतक राम सेवक राम की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की तथा मृतक के परिवार को 20 लाख रूपया और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।