#MNN@24X7 ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश से राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग द्वारा चार कार्यक्रम पदाधिकारियों की नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है। वहीं एक कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यकाल का अवधि विस्तार भी किया गया है, जिनमें-

1. हेमचंद्र कुमार , सहायक प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र विभाग, जे.एन. कॉलेज मधुबनी।
2. श्रीमती सरोज राय, सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र विभाग, नागेन्द्र झा महिला कॉलेज, लहेरियासराय दरभंगा।
3. श्री मुकुल किशोर वर्मा, सहायक प्राध्यापक, जन्तु विज्ञान विभाग, महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय दरभंगा।
4. डॉ भारती, सहायक प्राध्यापिका, मैथिली विभाग, पार्वती लक्ष्मी महाविद्यालय, झंझारपुर, मधुबनी के नाम शामिल हैं, जबकि
5. प्रो अवनीश भारती, सहायक प्राध्यापक, एच.पी.एस महाविद्यालय, मधेपुर, मधुबनी को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में 1 साल का सेवा विस्तार दिया गया है।

समन्वयक डॉ विनोद बैठा एवं डॉ आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नवनियुक्त कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों को तन- मन से संपादित करने में सहयोग करेंगे।