#MNN24X7 दरभंगा, दिनांक 23/03/2023 को भारतीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी की घोषणा से दरभंगा भाजपा में खुशी की लहर छा गई।

लोकतंत्र बचाओ जन अभियान के तहत 500 गांव-टोलों में जन संवाद आयोजित करेगी माले।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि पूर्व मंत्री सह बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी,बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में बिहार में जन-जन से जुड़कर आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त होगा, यही मंगलकामना है। आप दरभंगा के जिलाप्रभारी के रूप में कई उपयोगी कार्य किए हुए है। आप संगठन को मजबूत कर लोकसभा विजय की मंगलकामनायें, दरभंगा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा आप का कार्यकाल ऐतिहासिक हो।

इस अवसर पर बधाई देने बाले में अजय पासवान,मनोज कुमार झा पप्पू, ज्योति कृष्ण झा, अमलेश झा, देवेंद्र झा, कन्हाई पासवान, ध्रुव मंडल, सुजीत मल्लिक, अभय झा, राजेश रंजन, संजीव साह, तनवीर हसन आदि उपस्थित थे।