भाकपा(माले) की रैली में अकलियत बिरादरी की होगी बड़ी भागीदारी -नेयाज अहमद

दरभंगा, 11 फरवरी, भाकपा(माले) के 11 वां महाधिवेशन और 15 फरवरी 2023 को पटना में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ रैली की तैयारी को लेकर आज इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद के नेतृत्व में बाजार समिति जमालचक, चक्का और कंशी गांव में जनसंपर्क करके रैली में बड़ी संख्या में चलने का अपील किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की काली छाया देश के संविधान और लोकतंत्र पर हैं। और लोकतंत्र व संविधान खतरे में हैं। रोजी -रोजगार के साथ ही अमन -चैन को भी खत्म किया जा रहा हैं। ऐसे समय में भाकपा(माले) की रैली देश में फासीवादी सरकार के खिलाफ मुहिम को तेज करने में एक अहम कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि रैली में किसान मजदूरों के साथ ही अक्लियत समुदाय की भी उल्लेखनीय भागीदारी होगी।

इस जनसंपर्क अभियान में नेयाज अहमद के साथ, इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष अकबर रजा, जिला उपाध्यक्ष मो जमशेद, मनोज पासवान आदि भी शामिल थे। इस दौरान इंसाफ मंच की ओर से कंशी, शिवधारा, बाजार समिति चौक, एन -एच 57 के किनारे चक्का आदि जगहों पर रैली का बैनर भी लगाया गया।