#MNN@24X7 दरभंगा। सफाई कर्मी किसी भी शहर में नगर निगम की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं। सफाई कर्मचारी अगर सही तरीके से काम करें तो शहर को गंदगी से मुक्त बनाया जा सकता है। इसकाे लेकर उप मेयर नाजिया हसन ने सफाई कर्मियों की जमकर प्रशंसा की।

शनिवार की रात आर बी मेमोरियल के पास साफ सफाई और भूमिगत नाला की सफाई के निरिक्षण के दौरान उप मेयर ने सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि वह पूरी निष्ठा के साथ काम करें, उनकी हर समस्या का समाधान होगा।

उप मेयर नाजिया हसन ने इस मौके पर कहा कि सफाई कर्मचारी दरभंगा नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। नगर निगम की नींव हैं और पूरी इमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यही कारण है कि लोगों को गर्मी सर्दी हर मौसम में साफ-सफाई मिलती है।

रात्रि सफाई के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह सफाई कार्य अभी लगातार चलती रहेगी इस संबंध में जहां तक संभव हो सकेगा मैं प्रयास करूंगी। साथ ही सफाईकर्मियों के लिए आई कार्ड,ग्ल्ब्स, मास्क एवं सुरक्षा के अन्य उपकरणों की भी व्यवस्था जल्द ही की जाएगी।

इनकी सुरक्षा को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि जब लोग घरों में सो रहे होते हैं, तब यही कर्मचारी अपने काम में जुटे होते हैं। शहर को स्वच्छ बनाने में इन्हीं का सबसे बड़ा योगदान है। वास्तव में यही सफाई योद्धा हैं। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वे आगे आएं और दरभंगा नगर निगम का सहयोग करें ताकि शहर को स्वच्छ व विकसित बनाया जा सके।