भारतीय सिख समुदाय के पहले भोजपुरी गायक थे वे।

भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा किए जाते रहे थे पुरस्कृत।

#MNN@24X7 समस्तीपुर, 11अप्रैल, स्थानीय मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा परिसर में भारत के प्रथम सिख समुदाय के भोजपुरी गायक कलाकार स्व यशवंत सिंह की 42वी पुण्य तिथि मनाई गई। जिसका आयोजन उनके पुत्र सरदार हरविंदर सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन में भजन कीर्तन और गुरु का लंगर कराया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने लंगर रूपी प्रसाद ग्रहण किया,और उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस आयोजन पर उनके पुत्र हरविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय यशवंत सिंह सिख समुदाय के होने के बावजूद वे भोजपुरी गायन में महारथी थे। वे आकाशवाणी पटना के अतिथि कलाकार के रूप में अपने गानों को रेडियो के माध्यम से प्रस्तुत कर पूरे बिहार में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर देते थे। भारत की सबसे बड़ी रिकॉर्ड कंपनी HMV में उनके गानों की रिकॉर्डिंग की जाती थी।

भारत और बिहार सरकार के अनेकों विभागों द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका था। मंच पर उनके संगीत की प्रस्तुति पर श्रोता- गण झूम कर नाचने लगते थे। मात्र 42 साल की उम्र में 1981 इसवी में उनका देहांत ह्रदय गति रुक जाने के कारण हो गया।