Breaking News


जल आपूर्ति को तत्काल बहाल करवाए बीपीआरओ नहीं तो होगी उग्र आंदोलन – गंगा प्रसाद पासवान।

#MNN@24X7 20 दिसंबर 022 । प्रखंड क्षेत्र के गावपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नं०-11 में पिछले पंद्रह दिनों से बंद पड़े नलजल आपूर्ति से परेशान लाभुकों ने भाकपा माले के बैनरतले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान और अर्जुन दास के नेतृत्व में महेंद्र चौक से जूलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि प्रखंड के आधे से अधिक वार्डों की नलजल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं । इसी का परिणाम है कि पिछले पंद्रह दिनों से नलजल आपूर्ति बाधित रहने के बाबजूद भी कोई अधिकारी देखने वाला नही है। एक सप्ताह के अंदर नलजल आपूर्ति बहाल नहीं किया गया तो डीपीआरओ का पुतला दहन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर राजेंद्र दास, बौधु सिंह, मो सकुर, संदीप कुमार, अर्जुन सहनी, परदीप सहनी, विनोद दास गावपुर ब्रांच सचिव, बब्लू कुमार, संजीत कुमार, विकास कुमार, बिट्टू कुमार, ननकी खातून, फरमान, अर्जुन दास , जितेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।