Breaking News


वैशाली। हाजीपुर में लूट का मामला सामने आया है। जहां एक ज्वेलरी शॉप से गहने और नकदी की लूट हुई है। वहीं विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के हरौली स्थित सोना चांदी दुकान की है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया है। गोली से जख्मी दुकानदार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हरौली स्थित सोना चांदी दुकान घटना को अंजाम दिया गया है। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने व्यवसाई राजकुमार साह को एक गोली मारी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। व्यवसाय की माने तो ढाई सौ ग्राम सोना चांदी के आभूषण और एक लाख रुपए नगद लूट कार लुटेरे फरार हो गए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।